Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Bokaro News : सदर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर बदसलूकी और धमकी देने का आरोप

Bokaro News : सदर अस्पताल में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि इलाज करने के बजाय डॉक्टर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी तक दे डाली।बताया जा रहा है कि काला पत्थर इलाके से एक गंभीर मरीज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था।


आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आर.पी. सिंह ने मरीज की गंभीर स्थिति को नजरअंदाज करते हुए परिजनों से बदसलूकी की। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने गाली-गलौज की और मारपीट व सिर फोड़ देने तक की धमकी दी।घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।


डीसी ने जांच के दिए निर्देश, मरीजों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: प्रशासन


मामले में अब तक अस्पताल प्रबंधन या संबंधित डॉक्टर की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन से जांच कराने की बात कही है।

डीसी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी डॉक्टर द्वारा मरीजों या उनके परिजनों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की बात कही गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !