Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट में 123 अधिकारियों को प्रमोशन, पहली सूची जारी

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रबंधन ने पहली सूची जारी करते हुए 123 अधिकारियों को विभिन्न ग्रेड में प्रमोशन दिया है। जारी आदेश के अनुसार सभी पदोन्नतियां 30 जून 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।


प्रबंधन के मुताबिक इस पदोन्नति का लाभ उत्पादन, टाउनशिप, चिकित्सा, सुरक्षा, परियोजना समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों को मिला है। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए यह सूची राहत लेकर आई है।

कई विभागों के अधिकारियों को मिला लाभ, जल्द आएगी अगली सूची

जारी सूची के अनुसार 10 अधिकारियों को ई-1 से ई-2, 19 अधिकारियों को ई-2 से ई-3, 24 अधिकारियों को ई-3 से ई-4 तथा 70 अधिकारियों को ई-4 से ई-5 ग्रेड में पदोन्नति दी गई है।

प्रबंधन ने संकेत दिया है कि शेष पात्र अधिकारियों के प्रमोशन से संबंधित आदेश भी जल्द चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। इससे अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !