Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Bokaro News: बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF-पुलिस की रेड में 4 अपराधी गिरफ्तार

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने एसटीएफ पटना की मदद और गुप्त सूचना के आधार पर बेरमो थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह उर्फ बंटी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में देवघर निवासी उस्मान अंसारी उर्फ अरमान, मुंगेर निवासी मो. रिजवान, मो. इम्तियाज और संजय कुमार साव उर्फ संजय गुप्ता शामिल हैं।

हथियार बनाने से लेकर सप्लाई तक का नेटवर्क उजागर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई के धंधे में लंबे समय से जुड़े हुए थे। जांच में सामने आया कि देवघर निवासी उस्मान अंसारी उर्फ अरमान, राजकुमार सिंह और मुंगेर के हथियार कारीगरों के बीच अहम कड़ी का काम करता था। आरोपी राजकुमार सिंह से करीब 25 हजार रुपये में हथियार खरीदकर उन्हें अपराधियों तक ऊंचे दामों पर पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी कई राज्यों में पहले भी जेल जा चुके हैं।

छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार और मशीनें बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और उपकरण भी बरामद किए। मौके से अर्धनिर्मित पिस्टल, बैरल, स्लाइडर, छह जिंदा गोली, लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिल मशीन, मोटर ग्राइंडर समेत कई उपकरण जब्त किए गए। इसके अलावा छह हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि यहां बड़े स्तर पर अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास, फरार बदमाशों की तलाश जारी
पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। उस्मान अंसारी पर आर्म्स एक्ट, हत्या और लूट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि मो. रिजवान के खिलाफ भी मुंगेर में कई आपराधिक कांड दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी समेत अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !