Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-14

Bokaro News: बोकारो के बंशीडीह में बच्चा चोर की अफवाह पर 5 साधुओं से मारपीट, बोलेरो क्षतिग्रस्त

Bokaro: बोकारो के चास के बंशीडीह में शुक्रवार को बच्चा चोर की अफवाह से अचानक माहौल गर्म हो गया। संदेह के आधार पर स्थानीय लोगों ने कुछ संत-साधुओं को घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। गुस्साई भीड़ ने उनकी बोलेरो गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही चास थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस साधुओं को सुरक्षित थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साधु वाहन से उतरकर बच्चों से बातचीत कर रहे थे, जिससे लोगों को शक हुआ। वहीं, वाहन की नंबर प्लेट के नीचे दूसरी प्लेट दिखने पर भीड़ भड़क उठी। साधुओं ने पुलिस को बताया कि वे उत्तर प्रदेश के संबल जिले के रहने वाले हैं और रोजी-रोटी के लिए घूमते हैं, बच्चा चोर नहीं हैं। उन्होंने अपना आधार कार्ड भी सत्यापन के लिए दिया। एसडीपीओ चास और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने अफवाहों से बचने और कानून हाथ में न लेने की अपील की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !