Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Bihar News : सीवान में बड़ी कार्रवाई, रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Bihar News : सीवान जिले में रोड रेज हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मामला पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या से जुड़ा है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

ओवरब्रिज के पास हुई थी फायरिंग, हर्ष सिंह की गई थी जान

घटना 29 अप्रैल को नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास हुई थी, जहां रोड रेज के दौरान बदमाशों ने मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह और उनके बहनोई पर गोली चला दी थी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हर्ष सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई का इलाज जारी है।

पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर, इलाके में बढ़ी चौकसी

घटना के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। इससे पहले एक आरोपी को “हाफ इनकाउंटर” में घायल कर गिरफ्तार किया गया था। रविवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सोनू यादव मारा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के दौरान यह मुठभेड़ हुई। फिलहाल पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !