Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Bihar News: बिहार में निजी स्कूलों के छात्रों का आधार सीडिंग अनिवार्य

Bihar: बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग 20 लाख छात्रों का आधार सीडिंग अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, सरकारी स्कूलों में नामांकित 1.76 करोड़ बच्चों का आधार सीडिंग कार्य लगभग पूरा हो चुका है।


मान्यता रद्द की जा सकती है

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों का सटीक डेटा तैयार करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। साथ ही विभाग आरटीई कानून के सख्त क्रियान्वयन पर भी जोर दे रहा है। नियमों के अनुसार, गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश नहीं देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता रद्द की जा सकती है।

जरूरतमंद छात्रों को लाभ मिल सकेगा

सरकार का मानना है कि आधार सीडिंग से शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जी नामांकन पर रोक लगेगी, जिससे वास्तविक जरूरतमंद छात्रों को लाभ मिल सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !