Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Bihar News: बिहार के बाढ़ में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तेज धार में बहे दो युवक, तीन सुरक्षित

Bihar News: बिहार के बाड़ पोस्ट ऑफिस घाट पर गंगा में स्नान करने गए पांच दोस्तों के साथ गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। स्नान के दौरान सभी युवक तेज धारा की चपेट में आ गए। इनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो अन्य किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गए। लेकिन विकास और रोहित तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए। सभी युवक बाढ़ थाना क्षेत्र के मलिक समाज के निवासी और आपस में मित्र बताए जा रहे हैं।

एसडीपीओ मौके पर पहुंचे, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ रामकृष्ण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम गंगा नदी में दोनों लापता युवकों की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !