Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Bihar News: फेसबुक लाइव कर पुलिस को दी चुनौती, एनकाउंटर में आरोपी ढेर

Bihar News: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब आरोपी भरत तिवारी ने पुलिस टीम पर अपने घर की छत से फायरिंग कर दी। आरोपी लंबे समय तक फेसबुक लाइव के जरिए पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती देता रहा और इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

गांव में घेराबंदी के बीच खेतों तक भागा आरोपी, एनकाउंटर में हुआ घायल
सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे गांव को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आरोपी घर से निकलकर खेतों की ओर भाग गया और वहां भी पुलिस को ललकारता रहा। कई बार समझाने के बावजूद वह आत्मसमर्पण के लिए तैयार नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि फेसबुक लाइव के दौरान ही उसने एक बार फिर फायरिंग की और बाद में अपनी पिस्टल फेंक दी। इसके बाद हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली उसके दोनों जांघों में चला दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !