Bihar: दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुए एक पुलिस एनकाउंटर की गूंज बिहार के सीतामढ़ी जिले तक सुनाई दे रही है। इस संयुक्त ऑपरेशन में सीतामढ़ी के एक बड़े आपराधिक गिरोह के सरगना रंजन पाठक समेत चार कुख्यात अपराधी ढेर हो गए हैं, जिसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
दिल्ली और बिहार पुलिस की स्पेशल जॉइंट टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया
दिल्ली और बिहार पुलिस की स्पेशल जॉइंट टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। रंजन पाठक का गिरोह हाल के दिनों में सीतामढ़ी में बैंक लूट और हत्या जैसी संगीन वारदातों को लगातार अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। एनकाउंटर में मारे गए अपराधियों में गिरोह का सरगना रंजन पाठक और उसी के गांव का मनीष पाठक भी शामिल है। अन्य दो गुर्गों की भी पहचान की जा रही है।
रंजन पाठक और मनीष पाठक सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के मलाही
रंजन पाठक और मनीष पाठक सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के मलाही गांव के रहने वाले थे। इस खबर के सोशल मीडिया पर फैलते ही गांव, खासकर अपराधियों के घरों वाले मोहल्ले में गहरा सन्नाटा पसर गया है। पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई के बाद स्थानीय लोग खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस का मानना है कि इस एनकाउंटर से सीतामढ़ी में अपराध पर लगाम लगेगी।