Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Bokaro Dead Body Found: पेड़ से झूलता मिला शव, मानसिक रूप से बीमार था मृतक

Bokaro: बोकारो रेलवे यार्ड F केबिन के पास पेड़ से झूलता हुआ एक शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान मनसा सिंह गेट के पास रहने वाले 45 वर्षीय दिगंबर बाउरी के रूप में हुई है।

परिवार के सदस्यों ने शव की शिनाख्त की

परिवार के सदस्यों ने शव की शिनाख्त की है। मृतक की पुत्री अनिता कुमारी ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से बीमार थे। गुरुवार सुबह करीब छह बजे घर पर खाने की मांग करने के बाद वह घर से निकल गए थे और वापस नहीं लौटे। कुछ समय बाद ही उन्हें पेड़ से झूलकर आत्महत्या करने की सूचना मिली।

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करती

यह घटना मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करती है। आरपीएफ ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !