Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Bihar News: दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार

सासाराम: करगहर थाना क्षेत्र के लरुई गांव में दहेज के लिए एक 24 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति सहित सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान कोचस थाना क्षेत्र के बलथरी गांव निवासी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। 

दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया का रहा महिला को

पूजा की शादी अप्रैल 2024 में लरुई गांव निवासी छोटन खरवार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा एक बाइक और ढाई लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। इसी को लेकर पूजा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

 पिता बेटी के ससुराल लरुई पहुंचे

मृतका के पिता ने बताया कि पूजा ने घटना से पहले उन्हें फोन कर जानकारी दी थी कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वे बलथरी गांव से अपनी बेटी के ससुराल लरुई पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि पूजा की हत्या हो चुकी है और ससुराल पक्ष के सभी लोग शव को घर में छोड़कर फरार हो गए हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही करगहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। इस दौरान बगल के तेनुआ गांव से मृतका के पति छोटन खरवार, ससुर निगम खरवार और सास को गिरफ्तार कर लिया गया।

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !