Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Chaibasa Elephant Attack: चाईबासा में हाथी का कहर जारी, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक टीम सदस्य की मौत, मृतकों की कुल संख्या पहुंची 20

Chaibasa: चाईबासा के बेनीसागर क्षेत्र में आज हाथी के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से आई रेस्क्यू टीम के सदस्य सुखलाल बेसरा हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें आनन-फानन में ओडिशा के क्योंझर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन जारी रखने से किया इनकार

घटना के बाद पश्चिम बंगाल की रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन जारी रखने से इनकार कर दिया और वापस लौट गई। इस घटना की पुष्टि आरसीसीएफ स्मिता पंकज ने की है।

हाथी के हमले से मरने वालों की कुल संख्या 20 हो चुकी 

हाथी के हमले में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 20 हो चुकी है। इधर, हाथी के ओडिशा सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर जाने से झारखंड की टीम को कुछ राहत मिली है, जबकि ओडिशा की चुनौतियां बढ़ गई हैं।

हाथी दोबारा झारखंड सीमा में प्रवेश कर सकता

हालांकि ओडिशा के लिए राहत की बात यह है कि हाथी फिलहाल जिस काजू बागान क्षेत्र में मौजूद है, वहां ओडिशा वन विभाग द्वारा सोलर फेंसिंग की गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हाथी दोबारा झारखंड सीमा में प्रवेश कर सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !