Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Baharagora Accident: बहरागोड़ा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 31 वर्षीय युवक की मौत

Baharagora: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा फ्लाईओवर के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान कोकमारा गांव निवासी 31 वर्षीय दीपक पैड़ा के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

सड़क किनारे खड़े थे युवक
बताया जा रहा है कि देर रात दीपक अपनी बाइक के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

अस्पताल में तोड़ा दम
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दीपक अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बच्चे को छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में पहले खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

पुलिस कर रही जांच
हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !