Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

BREAKING: परसुडीह में डिलीवरी बॉय से लूटपाट और मारपीट, हेलमेट से हमला कर किया घायल

Jamshedpur Sonari Crime : सोनारी में नवमी की रात उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, कई कारों के शीशे तोड़े, देखें VIDEO
BREAKING: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी जाने वाले रास्ते में एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने डिलीवरी के दौरान उसे रोककर पैसे छीन लिए और विरोध करने पर हेलमेट से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ऑर्डर डिलीवरी के दौरान घेरा
घायल डिलीवरी बॉय प्रभात, जो शंकरपुर चांदनी चौक का रहने  वाला है और ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत है, उन्होंने ने बताया कि वह परसुडीह रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक ऑर्डर की डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान जगन्नाथ मंदिर के पास तीन युवकों ने उसकी बाइक रोक ली। प्रभात के अनुसार, तीनों युवक नशे की हालत में थे। उन्होंने पहले उससे पैसे मांगे। उसके पास मौजूद कुछ नकदी देने के बावजूद आरोपियों ने उसका पर्स और अन्य रकम छीनने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

हेलमेट से सिर पर हमला, बहने लगा खून
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने हेलमेट से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद उसके सिर से खून बहने लगा। घायल अवस्था में उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। हमले के बाद प्रभात किसी तरह अपने स्टोर पहुंचा और घटना की जानकारी अपने साथियों को दी। घटना के बाद अन्य डिलीवरी राइडरों में भी भय का माहौल बन गया।

राइडरों ने सुरक्षा की मांग उठाई
घटना के बाद कंपनी के अन्य राइडरों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि वे 24 घंटे डिलीवरी का कार्य करते हैं, लेकिन रात के समय सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
राइडरों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !