Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

BREAKING: कांग्रेस ने झारखंड से राज्यसभा के लिए प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार, अटकलों पर लगा विराम

BREAKING: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर कांग्रेस ने विराम लगा दिया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रणव झा को झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जारी सूची में उनके नाम को मंजूरी दी गई है। प्रणव झा बोकारो के रहने वाले हैं और लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं। पार्टी में उन्हें संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेताओं में गिना जाता है। राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर उनके नाम की चर्चा पहले से ही राजनीतिक हलकों में चल रही थी, जिस पर अब कांग्रेस नेतृत्व ने आधिकारिक मुहर लगा दी है।

संगठन में लंबे अनुभव का मिला फायदा

कांग्रेस नेताओं के अनुसार प्रणव झा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के करीबी सहयोगियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक खड़गे के साथ राजनीतिक सहयोगी और निजी सचिव (PS) के तौर पर काम किया है।

इससे पहले भी प्रणव झा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन के साथ संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।



जीत की संभावना मजबूत
झारखंड में कांग्रेस और सहयोगी दलों के पास पर्याप्त संख्या बल होने के कारण प्रणव झा की जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है। ऐसे में उनका राज्यसभा के जरिए संसद पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

कांग्रेस नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए झारखंड से उन्हें पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !