April Bank Holiday: अप्रैल महीने में बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इस महीने देशभर में अलग-अलग कारणों से कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि बैंक कर्मचारियों के लिए केवल 16 कार्य दिवस ही होंगे।
इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश (रविवार), दूसरा और चौथा शनिवार के साथ-साथ कई प्रमुख त्योहार भी शामिल हैं।
राज्यों के अनुसार अलग-अलग छुट्टियां
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार बैंक अवकाश अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय त्योहारों के आधार पर तय किए जाते हैं।
झारखंड की बात करें तो यहां कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार शामिल हैं।
छुट्टी में भी मिलेंगी ये सेवाएं
बैंक बंद रहने के दौरान ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि
- इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी
- एटीएम से नकद निकासी जारी रहेगी
- कैश डिपॉजिट मशीन और पासबुक प्रिंटिंग मशीन भी काम करेंगी
यानी शाखाएं भले ही बंद रहें, लेकिन डिजिटल और ऑटोमेटेड सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
अप्रैल 2026: प्रमुख बैंक अवकाश की तारीखें
1 अप्रैल – वार्षिक लेखा बंदी (सभी स्थान)
2 अप्रैल – पुण्य गुरुवार (केरल)
3 अप्रैल – गुड फ्राइडे (सभी स्थान)
5 अप्रैल – रविवार
11 अप्रैल – दूसरा शनिवार
12 अप्रैल – रविवार
14 अप्रैल – डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू आदि (कई राज्यों में अवकाश)
15 अप्रैल – बंगाली नव वर्ष, हिमाचल दिवस (कुछ राज्यों में अवकाश)
16 अप्रैल – बोहाग बिहू (गुवाहाटी)
19 अप्रैल – रविवार
20 अप्रैल – बसव जयंती, अक्षय तृतीया (बेंगलुरु)
21 अप्रैल – गरिया पूजा (अगरतला)
25 अप्रैल – चौथा शनिवार
26 अप्रैल – रविवार
पहले से प्लान करें अपने बैंकिंग काम
लगातार पड़ रही छुट्टियों को देखते हुए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।