Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Adityapur News: आदित्यपुर वार्ड 18 में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, जलजमाव से मिलेगी राहत

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को राममड़ैया बस्ती और आर-टाइप क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. महापौर संजय सरदार और उपमहापौर सह वार्ड पार्षद अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर योजना की शुरुआत की.

इस परियोजना पर लगभग 35 से 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. नाली निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी. स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस कार्य की मांग कर रहे थे.

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान महापौर संजय सरदार ने कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना नगर निगम की प्रतिबद्धता है. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर फर्स्ट के संकल्प के साथ हर वार्ड को आधुनिक नागरिक सुविधाओं से लैस करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है.

उपमहापौर अंकुर सिंह ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया और कहा कि इससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

कार्यक्रम में भाजपा आदित्यपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, ललन तिवारी, बबलू शर्मा, इंद्रजीत पांडे, निखिल, विशाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. तकनीकी देखरेख के लिए नगर निगम के जूनियर इंजीनियर राहुल पांडे भी मौके पर उपस्थित थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !