Adityapur News: आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन होने वाला है. जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने से जिले वासियों के लिए यह एक खुशी का पल है.
9 तारीख को होगा उद्घाटन
आगामी 9 तारीख को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होने वाला है. इस उद्घाटन में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अजय कुमार सिंह एवं जिले के सांसद जोबा माझी सहित विधायक गण मौजूद होने वाले हैं.
मेडिकल कॉलेज से मिलेगा बेहतर सुविधा
सांसद प्रतिनिधि काली पदों सोरेन ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने से आम नागरिकों को कम खर्चे में बेहतर सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का एक सपना था कि झारखंड के हर जिले में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुविधा दी जाएगी. यह सपना धीरे-धीरे साकार हो रहा है.
नव वर्ष में जिले वासियों के लिए एक बड़ा तोहफा
वहीं दूसरी तरफ नव वर्ष में जिले वासियों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होने वाला है. इस मेडिकल कॉलेज के खुलने से जिले के लोगों को अब बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी और उन्हें इलाज के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा. यह मेडिकल कॉलेज जिले के लोगों के लिए उम्मीदों का केंद्र बन गया है. जिले के लोगों को उम्मीद है कि इस मेडिकल कॉलेज के खुलने से उनके स्वास्थ्य की देखभाल बेहतर तरीके से होगी और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी.