Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Adityapur News: आदित्यपुर में पुलिस की पैदल गश्ती, संवेदनशील इलाकों में लोगों से किया संवाद

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को आदित्यपुर थाना पुलिस ने व्यापक पैदल गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। अभियान के तहत पुलिस ने मुस्लिम बस्ती, एस-टाइप कॉलोनी, फुटबॉल मैदान सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त की। गश्ती के दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक भी लिया।


लोगों से मांगी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या आपराधिक घटना नजर आए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र की सुरक्षा और अन्य समस्याओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस के साथ साझा कीं।



असामाजिक तत्वों पर नजर, लोगों में बढ़ा भरोसा
लगातार चल रहे पैदल गश्ती अभियान से असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बढ़ा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रिय मौजूदगी पर संतोष जताते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक पहल बताया। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे पैदल गश्ती अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। इस अभियान में आदित्यपुर थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !