Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Adityapur News: आदित्यपुर थाना में पुलिसकर्मियों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Adityapur: सामाजिक संस्था झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की ओर से मंगलवार को आदित्यपुर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थाना के कई जवानों और पुलिस पदाधिकारियों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुलिसकर्मियों की आंखों की रोशनी, मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच की। जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को आवश्यक परामर्श दिया गया और दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

ड्यूटी के कारण स्वास्थ्य जांच नहीं करवा पाते पुलिसकर्मी
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था और जनसेवा में लगे रहते हैं। व्यस्त ड्यूटी के कारण वे अक्सर नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करवा पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए थाना परिसर में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, ताकि पुलिसकर्मी आसानी से इसका लाभ उठा सकें। आदित्यपुर थाना प्रभारी ने इस पहल के लिए झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर पुलिसकर्मियों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता है। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और नेत्र जांच कराई। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमित जांच कराने पर भी जोर दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !