Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Adityapur Incident: 11 हजार वोल्ट के तार में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पार्क के पास शुक्रवार तड़के आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रभात पार्क के समीप स्थित एक झोपड़ीनुमा दुकान में सुबह करीब 4:20 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के ऊपर से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के हाई वोल्टेज बिजली तार में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद नीतू शर्मा मौके पर पहुंचीं और तत्काल इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग तथा आदित्यपुर थाना पुलिस को दी.

जानकारी अग्निशमन विभाग तथा आदित्यपुर थाना पुलिस को दी

सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग की इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई. दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया.

समय रहते आग पर काबू पाया गया

हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने के कारण आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान से बचा लिया गया. वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अग्निशमन विभाग की टीम को त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की कई दुकानों में भी आग फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था.

सावधानी बरतने की अपील की

पार्षद ने प्रभावित दुकानदार को हर संभव सहायता दिलाने और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया. साथ ही आग लगने के कारणों की जांच कराने की भी बात कही. उन्होंने प्रभात पार्क के आसपास संचालित दुकानदारों से बिजली व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !