Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Adityapur Crime News: आदित्यपुर में यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बोण्डीह गांव निवासी राकेश महतो (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 9 जुलाई 2026 को आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की जानकारी दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राकेश महतो ने उसके साथ यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई और बाद में उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

बच्चे के जन्म के बाद साथ छोड़ने का आरोप
शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद आरोपी ने उसे और बच्चे दोनों को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस से मदद मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की। आदित्यपुर थाना पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को आरोपी राकेश महतो को उसके गांव बोण्डीह से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !