Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Aaj Ka Panchang: ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया आज, गणेश कृपा से दूर होंगे सभी विघ्न, जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो रात्रि 09 बजकर 38 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। आज बुधवार का दिन है और संवत 2083 चल रहा है। इस तिथि पर भगवान गणेश की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है, जिससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।



ग्रह-नक्षत्र व योग स्थिति
आज ध्रुव योग रात्रि 08 बजकर 51 मिनट तक रहेगा, इसके बाद व्याघात योग शुरू होगा। करण की बात करें तो तैतिल दोपहर 11 बजकर 11 मिनट तक और फिर गरज रात्रि 09 बजकर 38 मिनट तक रहेगा, इसके बाद वणिज करण प्रभावी होगा। चंद्रदेव आज पुनर्वसु नक्षत्र में दोपहर 01 बजकर 37 मिनट तक रहेंगे, इसके बाद पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होगा।

सूर्य-चंद्र स्थिति व समय
सूर्य देव और चंद्र देव दोनों ही मिथुन राशि में स्थित हैं, जबकि चंद्रदेव सुबह 08 बजकर 13 मिनट के बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्योदय प्रातः 05:23 बजे और सूर्यास्त शाम 07:21 बजे होगा। चंद्रोदय सुबह 07:33 बजे और चंद्रास्त रात्रि 12:45 बजे निर्धारित है।

शुभ-अशुभ समय व नक्षत्र विशेषता
अभिजीत मुहूर्त आज उपलब्ध नहीं है, जबकि अमृत काल दोपहर 11:28 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा। राहुकाल 12:22 से 02:07 बजे, गुलिकाल 10:37 से 12:22 बजे और यमगण्ड 07:08 से 08:53 बजे तक रहेगा। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, आशा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !