Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Aaj Ka Panchang: ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल आज, पूजा से चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 12 मई को ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान हनुमान की आराधना और संकटों से मुक्ति पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आज कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 02:52 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन वैधृति योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है, जो धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना गया है।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और वैधृति योग से बढ़ेगा शुभ प्रभाव
आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 01:17 बजे (13 मई) तक रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति देव हैं और इसकी देवता अज एकपाद माने जाते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोग सामान्यतः ईमानदार, कला-प्रेमी, बुद्धिमान और संवेदनशील होते हैं। वहीं वैधृति योग रात्रि 11:20 बजे तक रहेगा, जिसके बाद विष्कुम्भ योग प्रारंभ होगा। आज विष्टि करण दोपहर 02:52 बजे तक और बव करण रात्रि 02:17 बजे (13 मई) तक रहेगा।

आज के शुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्र की स्थिति
आज सूर्योदय प्रातः 05:32 बजे और सूर्यास्त सायं 07:03 बजे होगा। सूर्य देव मेष राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा सायं 07:25 बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे और उसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा। वहीं अमृत काल सायं 05:21 बजे से 06:56 बजे तक रहेगा, जिसे अत्यंत मंगलकारी माना गया है।
  
राहुकाल में करें सावधानी, पूजा-पाठ से मिलेगा लाभ
आज राहुकाल दोपहर 03:40 बजे से सायं 05:22 बजे तक रहेगा, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा गुलिकाल दोपहर 12:18 बजे से 01:59 बजे तक और यमगण्ड प्रातः 08:55 बजे से 10:36 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और व्रत-पूजन करने से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !