Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Jharkhand Weather Update: रांची-जमशेदपुर समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और तूफानी हवाओं का डबल अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला नजर आने वाला है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर और बोकारो में आंधी-बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं पश्चिमी और उत्तरी जिलों में गर्मी का असर अब भी बना रहेगा।

70 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, वज्रपात का खतरा
IMD ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। रांची, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह और जमशेदपुर समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है। चाईबासा और कोल्हान क्षेत्र में शाम के समय तेज तूफानी हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहीं बारिश से राहत, तो कहीं गर्मी का कहर जारी
राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों जैसे डालटनगंज, चतरा और पलामू में आज अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं जमशेदपुर और धनबाद में भी तापमान 35 से 37 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दूसरी ओर रांची, खूंटी, लोहरदगा और गुमला जैसे पठारी इलाकों में न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

बीते दिन रांची में झमाझम बारिश, कांके रहा सबसे ठंडा
सोमवार को भी झारखंड के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और रामगढ़ में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश दर्ज की गई। रांची एयरो में सबसे अधिक 46.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। कांके रांची राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !