Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Aaj Ka Panchang: आज बन रहा है ब्रह्म योग, शुभ संयोगों के बीच जानें राहुकाल का सही समय

Aaj Ka Panchang: आज 10 मई 2026, रविवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो दोपहर 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। पंचांग के अनुसार आज देर रात 2 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है, जिसके बाद इन्द्र योग शुरू होगा। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है और आज का दिन धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ माना जा रहा है।

सूर्योदय से राहुकाल तक जानिए दिनभर का समय
आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 2 मिनट पर होगा। वहीं चंद्रोदय 11 मई की रात 1 बजकर 50 मिनट पर होगा, जबकि चन्द्रास्त दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार कौलव करण दोपहर 3 बजकर 6 मिनट तक और तैतिल करण देर रात 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। आज धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा, जिसे सुख-समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

आज के शुभ मुहूर्त में करें मांगलिक कार्य
रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृत काल दोपहर 1 बजकर 49 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दौरान पूजा, निवेश, यात्रा, खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत करना लाभकारी माना जाता है। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगलदेव हैं, इसलिए साहस और ऊर्जा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं।

राहुकाल और अशुभ समय में बरतें सावधानी
आज राहुकाल शाम 5 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यमगण्ड दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक और गुलिकाल दोपहर 3 बजकर 40 मिनट से शाम 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इन अशुभ समयों में नए कार्य, निवेश या यात्रा टालना बेहतर माना जाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !