Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

West Singhbhum News: गोईलकेरा में हाथी का कहर, में दंतैल हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, पति-बेटा घायल

West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह गोईलकेरा प्रखंड के संतरा वन क्षेत्र स्थित अमराई कितापी गांव के तोपनोसाई टोला में एक दंतैल हाथी ने अचानक हमला कर 47 वर्षीय एक महिला की जान ले ली। इस दर्दनाक घटना में महिला को बचाने की कोशिश कर रहे उसके पति और 10 वर्षीय पुत्र भी बुरी तरह घायल हो गए।

हाथी ने महिला को पटकर मार डाला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय परिवार के सदस्य अपने घर के आसपास ही मौजूद थे। तभी जंगल की ओर से निकले हाथी ने अचानक महिला पर धावा बोल दिया। हाथी ने उसे सूंड़ से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला को बचाने के लिए आगे आए पति रंजन टोपनो और उनका बेटा काहिरा टोपनो भी हाथी के हमले की चपेट में आ गए। हालांकि परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया 

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल पिता-पुत्र को तुरंत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया गया।
हाथी के उत्पात से गांव की फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीण इतने डरे हुए हैं कि घरों से बाहर निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने घटना की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। हाथी को आबादी से दूर रखने के लिए ग्रामीणों को पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वनकर्मियों और पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है तथा हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं।

अब तक हाथियों के हमले से पांच लोगों की मौत

बता दें कि चाईबासा जिले में पिछले चार दिनों के भीतर हाथियों के हमलों में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इससे पहले टोंटो, मुफ्फसिल और गोईलकेरा थाना क्षेत्रों में भी जंगली हाथियों द्वारा जानलेवा घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !