Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Bokaro Fire Incident: बोकारो में फुटवियर गोदाम में लगी भीषण आग, करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका

Bokaro: बोकारो जिले में शनिवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आवासीय कॉलोनी के बीच बने फुटवियर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी कोऑपरेटिव के मनमोहन कॉलोनी की है। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

गोदाम के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय अधिकांश लोग अपने घरों में मौजूद थे। इसी दौरान कॉलोनी के बीच स्थित फुटवियर गोदाम से अचानक चिंगारियां निकलती हुई दिखाई दीं। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा गोदाम लपटों में घिर गया। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम के अंदर रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

आग की लपटें उठती देख गोदाम मालिक ओंकार पांडे ने तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा पूरा स्टॉक जल कर खाक हो चुका था।

लगभग 1 करोड़ रुपए के नुकसान होने का अनुमान 

गोदाम मालिक ओंकार पांडे ने बताया कि गोदाम में विभिन्न नामी कंपनियों के फुटवियर के साथ-साथ जूते-चप्पल बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी बड़ी मात्रा में रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि महज दो दिन पहले ही करीब 60 लाख रुपये का नया माल गोदाम में मंगाया गया था, जो इस आगजनी की घटना में पूरी तरह नष्ट हो गया। उनके अनुसार इस हादसे में लगभग एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल 

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में  जुटी हुई हैं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई, लेकिन आवासीय क्षेत्र में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !