Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Jamshedpur News: बागबेड़ा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप, पति-ससुर पर मामला दर्ज

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर इलाके में एक नवविवाहिता की रहस्यमय मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। करीब आठ महीने पहले विवाह के बंधन में बंधी काजल कुमारी की 30 दिसंबर को ससुराल में फांसी लगने से मौत हो गई। हालांकि मृतका के परिजन इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर रहे हैं और उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।

बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज

मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में काजल के पति आशीष कुमार सिंह और ससुर रामबदन सिंह को आरोपी बनाया गया है। दोनों रामनगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं काजल का मायका बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक के आसपास स्थित है।

दहेज के लिए प्रताड़ित हुई काजल 

परिजनों का आरोप है कि काजल की शादी अप्रैल 2025 में आशीष कुमार सिंह से हुई थी, जो टाटा स्टील में ठेकाकर्मी के तौर पर काम करता है। शादी के कुछ ही समय बाद से काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पैसों और सामान की लगातार मांग को लेकर उस पर मानसिक और शारीरिक दबाव बनाया जाता था।

मृतका के परिजनों ने यह भी दावा किया है कि आशीष का किसी अन्य युवती के साथ अवैध संबंध था। जब इस बात की जानकारी काजल को हुई तो पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद दहेज को लेकर उत्पीड़न और तेज हो गया। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष द्वारा काजल को बार-बार आत्महत्या के लिए उकसाया जाता था।

मामले की हर पहलू से जांच जारी 

घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि जब आशीष घर लौटा तो उसने काजल को फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही काजल की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !