आलू टमाटर की फसलों को भारी नुकसान
हाथियों ने किसान लेड़ा महतो के खलिहान में घुसकर करीब 10 क्विंटल धान खा लिया और काफी मात्रा में धान रौंदकर नष्ट कर दिया। घर के बाहर रखा डेढ़ क्विंटल टमाटर भी पैरों तले कुचल दिया गया। धान झाड़ने की मशीन और खेतों में लगी टमाटर व आलू की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा।
एक किलोमीटर दूर जंगल में मौजूद
वन विभाग की क्यूआरटी समय पर नहीं पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों ने मशाल, ढोल और पटाखों की मदद से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का दल अभी भी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में मौजूद है।
इधर कुशपुतुल और गुंडा गांव में एक अकेला हाथी भी लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। चांडिल क्षेत्र के 50 से अधिक गांव हाथियों से प्रभावित हैं। वन विभाग के अनुसार, नवंबर 2024 से अब तक 503 मामलों में कुल 94 लाख रुपये मुआवजा वितरित किया गया है। विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
लोगों से अपिल
हाथियों को न उकसाएं, हाथियों को देखने पर उनके करीब न जाएं, न ही उन पर पत्थर फेंकें। उन्हें उत्तेजित करना जानलेवा हो सकता है। सेल्फी के मोह से बचें, जंगली हाथियों के साथ फोटो या सेल्फी लेने की कोशिश कतई न करें।