Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

International Breaking: अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, काराकास के सैन्य अड्डे पर एयर स्ट्राइक से दहशत

Inaternational Breaking: अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई की है. अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में स्थित एक प्रमुख सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है. रिपोर्ट्स के अनुसार काराकास में मौजूद नेवी बेस पर हमला किया गया है, जिसमें पेंटागन की भूमिका बताई जा रही है.

शहर के कई इलाकों में धुएं के गुबार उठते देखे गए
शनिवार तड़के करीब 2 बजे काराकास में लगातार कई तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी. जानकारी के मुताबिक राजधानी में कम से कम सात बड़े विस्फोट हुए. धमाकों के बाद शहर के कई इलाकों में धुएं के गुबार उठते देखे गए और अफरा तफरी का माहौल बन गया.

आसमान में कई विमान उड़ते हुए भी नजर आए
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार रात काराकास में कई विस्फोटों को होते हुए देखा. पहला धमाका स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 1:50 बजे हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विस्फोटों के बाद काराकास के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. आसमान में कई विमान उड़ते हुए भी नजर आए. धमाकों की आवाज सुनते ही शहर के कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. सड़कों पर लोगों की भीड़ देखी गई और अलग अलग इलाकों में दहशत का माहौल बना रहा. हालांकि इस घटना को लेकर वेनेजुएला सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से तनाव 
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव लंबे समय से जारी है. हाल के दिनों में अमेरिकी सेना कथित तौर पर ड्रग तस्करी में इस्तेमाल होने वाली नावों को निशाना बना रही है. शुक्रवार को वेनेजुएला ने कहा था कि वह ड्रग तस्करी रोकने के मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने आरोप लगाया था कि अमेरिका उनकी सरकार को बदलना चाहता है और देश के बड़े तेल भंडार तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहा है. उनके अनुसार इसी उद्देश्य से अगस्त में कैरिबियन सागर में बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती के साथ दबाव अभियान शुरू किया गया था.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वेनेजुएला को लेकर कई बार सख्त चेतावनी दे चुके हैं. ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ नई कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. अक्टूबर में उन्होंने यह भी दावा किया था कि उन्होंने सीआईए को वेनेजुएला के भीतर काम करने की अनुमति दी है, ताकि अवैध ड्रग तस्करी और प्रवासियों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके.

आने वाले दिनों में दोनों देशों के रिश्तों पर इसका असर पड़ेगा
काराकास में हुए धमाकों ने अमेरिका और वेनेजुएला के बीच पहले से चल रहे तनाव को और गहरा कर दिया है. सैन्य अड्डे को निशाना बनाए जाने की खबर से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ने की आशंका है. आधिकारिक प्रतिक्रिया के अभाव में स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और आने वाले दिनों में दोनों देशों के रिश्तों पर इसका असर पड़ सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !