Bihar: बिहार सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर एक बड़ी पहल की घोषणा की है। राज्य सरकार ने सात निश्चय योजना पार्ट-3 के तहत बुजुर्गों को घर बैठे बेहतर इलाज मुहैया कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस योजना के तहत अब वरिष्ठ नागरिकों को पैथोलॉजी टेस्ट, बीपी, ईसीजी जांच जैसी नियमित स्वास्थ्य जांच से लेकर आपातकालीन स्थिति में डॉक्टर और नर्सिंग सहायता तक की सेवाएं सीधे उनके घर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
दूरदराज के इलाकों में रहने वाले बुजुर्ग भी लाभान्वित
इस पहल का मकसद बुजुर्गों को अस्पताल के चक्कर से बचाना और उन्हें सहज, प्रभावी और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। इससे न केवल बुजुर्गों को समय की बचत होगी, बल्कि उन्हें असुविधा और जोखिम भी कम होगा। इस सुविधा से राज्य के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले बुजुर्ग भी लाभान्वित होंगे, जहां अस्पताल पहुंचना मुश्किल होता है।
सरकार ने इस योजना के माध्यम से
सरकार ने इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों की जिंदगी को सहज और स्वस्थ बनाने की प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए इसे तेजी से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
बुजुर्गों के साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी राहत
यह योजना बुजुर्गों के साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी राहत साबित होगी, क्योंकि उन्हें अब अपने करीबी लोगों की बेहतर देखभाल का भरोसा मिलेगा।