Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Seraikela News: सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित

Seraikela News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर द्वितीय दिवस के अंतर्गत शुक्रवार को खरसावाँ परिसर में जिला परिवहन विभाग, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य विषय “सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” रहा.

100 से अधिक वाहन चालकों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 से अधिक वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की गईं. परामर्श सत्र में चलती वाहन से चढ़ने-उतरने, ओवरलोडिंग, रात्रि के समय दृश्यता की कमी तथा गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन परिचालन के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से उत्पन्न जोखिमों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया.

सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई
कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, मोटरयान निरीक्षक  दिलीप कुमार, मोटरयान निरीक्षक रवि प्रसाद एवं सड़क सुरक्षा टीम की उपस्थिति में सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई, ताकि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें.

यातायात नियमों का पालन करने की अपील
जिला प्रशासन द्वारा यह अपील की गई कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !