नेतृत्व और दबदबे का प्रतीक
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के पैर की दूसरी उंगली अंगूठे से बड़ी होती है, वे स्वभाव से काफी प्रभावशाली होते हैं। ऐसे लोग पैदाइशी लीडर होते हैं। इनमें दूसरों से काम कराने की अद्भुत क्षमता होती है।
अधिकार जताने की प्रवृत्ति
माना जाता है कि परिवार या कार्यक्षेत्र में इनका दबदबा रहता है। वैवाहिक जीवन के संदर्भ में यह भी कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति अपने जीवनसाथी पर हावी रहते हैं। ये लोग काफी सक्रिय और उत्साही होते हैं। किसी भी काम को पूरे जोश के साथ पूरा करना इनकी पहचान है।
विज्ञान की दृष्टि इसे मॉर्टन टो कहते हैं
मेडिकल साइंस में इस स्थिति को मॉर्टन टो कहा जाता है। यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि एक आनुवंशिक संरचना है। इसमें अंगूठे की हड्डी तुलनात्मक रूप से छोटी होती है, जिससे बगल वाली उंगली लंबी दिखाई देती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे लोगों को जूते चुनते समय सावधानी बरतनी चाहिए। लंबी उंगली पर लगातार दबाव पड़ने से है मर टो या पैरों के तलवों में दर्द की समस्या हो सकती है।
ग्रीक फुट और कलात्मक झुकाव
पश्चिमी देशों में इसे ग्रीक फुट के नाम से जाना जाता है। प्राचीन ग्रीक मूर्तियों में देवी-देवताओं के पैर इसी बनावट के दिखाए जाते थे। इसे सुंदरता और बुद्धिमानी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग अक्सर रचनात्मक क्षेत्रों जैसे लेखन, कला या राजनीति में सफल होते हैं।
पैरों के आराम से समझौता न करें
चाहे आप इसे ज्योतिष के चश्मे से देखें या विज्ञान के, पैर की यह छोटी सी बनावट आपके व्यक्तित्व में खास जोड़ती है। अगर आपकी भी दूसरी उंगली बड़ी है, तो यह आपकी ऊर्जा और नेतृत्व करने की क्षमता का संकेत हो सकता है। बस ध्यान रहे कि पैरों के आराम से समझौता न करें।