Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Jamshedpur News: पोटका में चाकू की नोंक पर ट्रक चालक से लूट कर भाग रहे जमशेदपुर के दो युवक गिरफ्तार

Jamshedpur: पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक पर ट्रक चालक से चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले जमशेदपुर के दो युवकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लूट के बाद पल्सर मोटरसाइकिल से सुंदरनगर की ओर फरार हो रहे थे, जिन्हें तुड़ी गांव के पास दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बर्मामाइंस निवासी विक्की सिंह और टुइलाडुंगरी निवासी आसिफ खान के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जादूगोड़ा इंस्पेक्टर सह पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने बताया कि गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि हाता चौक पर एक ट्रक चालक से चाकू की नोंक पर छिनतई कर दो युवक भाग रहे हैं।

दोनों आरोपी गिरफ्तार 

सूचना मिलते ही पोटका पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुंदरनगर थाना पुलिस से संपर्क किया। संयुक्त अभियान के दौरान तुड़ी फुटबॉल मैदान के समीप दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ट्रक चालक का पर्स, पर्स में रखे 4080 रुपये नकद, पीड़ित का ड्राइविंग लाइसेंस, घटना में इस्तेमाल किए गए दो चाकू तथा एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान शामिल अधिकारी 

इस सफल कार्रवाई में पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा, अवर निरीक्षक सुनील टूटी, बाबुजन बास्की सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !