Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी, कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

Jamshedpur: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा पुश्तैनी जमीन पर अवैध दखल, जमीन विवाद, स्वास्थ्य समस्या, मुख्य सड़क पर पार्किंग, स्कूल फीस में रियायत, चारदिवारी पर आपत्ति समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और मांगपत्र को रखा।

कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया 

उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया ।

जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके

 उपायुक्त द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।  
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !