Adityapur News: आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर में पत्रकार अंकित शुभम और उनके परिवार के सदस्यों पर सुभाष यादव के परिवार के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में अंकित शुभम और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं. घटना 11:30 बजे की आसपास की बताई जा रही है.
मारपीट कर लहूलुहान कर दिया
अंकित शुभम के पिता ने बताया कि घटना के वक्त अपने बेटे को कई बार बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने घेर कर बेटे को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. वहीं, चार पहिया वाहन से चढ़कर जान से मारने की भी कोशिश की गई, गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया. घटना के बाद अंकित शुभम से सोने का चैन छिनताई करने का प्रयास किया गया.
BSF जवान संजीव कुमार को बुलवाकर लाठी-डंडे से घर में घुसकर पत्रकार के परिवार के साथ की गई मारपीट
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुभाष यादव का घर अंतिम छोर में है, जहां वाहन लगाने को लेकर हल्की सी बहस हुई थी. इसके बाद सुभाष यादव ने अपने रिस्तेदार BSF जवान संजीव कुमार को बुलवाया और लाठी-डंडे से घर में घुसकर अंकित शुभम के पिता, बहन और माता को बुरी तरह से पिटाई कर घायल कर दिया. साथ ही उन्होंने बताया कि सुभाष यादव अक्सर आसपास के लोगों से बदतमीजी करते रहते हैं. रास्ते में कई बार गाड़ी लगे रहने पर गाड़ी भी अपने मनमर्जी से पलट देते हैं.
आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
पुलिस ने बताया कि पार्किंग को लेकर नोक-जोक हुई थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने मारपीट कर दी. अंकित शुभम को काफी ज्यादा चोट लगी है, जिसमें नाक से ज्यादा खून निकल गया है. आदित्यपुर थाना प्रभारी ने स्पष्ट कर दिया है कि आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने लिखित आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है. घटना जिस जगह हुई हैं उसके आसपास सीसीटीवी कैमरा भी लगी हुई हैं. हालांकि, मीडिया द्वारा कवरेज करने के दौरान भी सुभाष यादव के परिवार द्वारा बदतमीजी भी की गई.