Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Hazaribagh News: नए साल के पहले दिन ही हजारीबाग प्रशासन में 3 प्रशासनिक फेरबदल, DIG बने अंजनी कुमार झा

Hazaribagh: नए साल की शुरुआत के साथ ही हजारीबाग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जिले के तीन प्रमुख पदों पर नए अधिकारियों ने कार्यभार संभाला है, जिससे प्रशासन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अंजनी कुमार झा ने 1 जनवरी को हजारीबाग के डीआईजी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डीआईजी का स्वागत किया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रिया सिंह ने हजारीबाग की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में अपना कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से उपायुक्त आवास में शिष्टाचार मुलाकात की और नववर्ष की बधाई दी। वहीं आदित्य पांडेय ने भी 1 जनवरी को हजारीबाग के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

नववर्ष के पहले दिन हुए इन महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तनों से जिले में विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !