Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Hazaribagh News: हजारीबाग के केरेडारी में कोयला ट्रांसपोर्टिंग मार्ग जाम, रातोंरात खड़ी की गई दीवार से सैकड़ों हाइवा फंसे

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के केरेडारी क्षेत्र में कोयला परिवहन से जुड़े एक प्रमुख मार्ग पर अज्ञात लोगों ने रातों रात बड़ी साजिश को अंजाम दिया है. ट्रांसपोर्टिंग सड़क के बीचों बीच करीब पांच फीट ऊंची पक्की दीवार खड़ी कर दी गई, जिससे पूरा मार्ग बंद हो गया है. इसके कारण कोयला ढोने वाले सैकड़ों हाइवा वाहन सड़क पर फंसे हुए हैं और परिवहन व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है.

रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से किया गया निर्माण
नए साल की छुट्टी का फायदा उठाकर की गई इस निर्माण का खुलासा दो जनवरी की सुबह हुआ, जब ट्रांसपोर्टिंग दोबारा शुरू हुई. वाहन चालकों ने जब कोयला लोड हाइवा लेकर मार्ग पर निकलना शुरू किया तो सड़क के बीच मजबूत ईंट और सीमेंट से बनी दीवार देखकर सभी हैरान रह गए. दीवार दोनों ओर से सड़क को पूरी तरह जाम कर रही है, जिससे आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं बचा. स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि एक जनवरी को नए साल की छुट्टी के कारण कामकाज बंद था. इसी दौरान अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से इस निर्माण को अंजाम दिया. जब तक लोगों को इसकी जानकारी मिलती, तब तक दीवार पूरी तरह खड़ी की जा चुकी थी.

चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
मार्ग अवरुद्ध होने से कोयला परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सड़क पर हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई है. कई वाहन घंटों से कोयला लोड किए खड़े हैं. चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं खनन और सप्लाई से जुड़ा पूरा सिस्टम भी ठहर सा गया है. ट्रांसपोर्टरों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क को खाली कराने और इस अवैध निर्माण के पीछे शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

उक्त निर्माण प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े करता है
कोयला परिवहन मार्ग पर इस तरह दीवार खड़ी किया जाना केवल यातायात बाधा नहीं बल्कि एक गंभीर साजिश की ओर इशारा करता है. नए साल की छुट्टी का फायदा उठाकर किया गया यह निर्माण प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है. यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इसका असर कोयला उत्पादन और आपूर्ति दोनों पर पड़ सकता है. अब देखना होगा कि प्रशासन कितनी तेजी से इस अवरोध को हटाकर दोषियों तक पहुंच पाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !