Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-31

Jharkhand ACB Raid: आय से अधिक संपत्ति मामला, पांच जिलों के ऑटो शोरूम पर ACB का शिकंजा, स्निग्धा सिंह फरार

Jharkhand: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी की टीम ने झारखंड के पांच प्रमुख जिलों—धनबाद, रांची, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर में स्थित महिंद्रा और टाटा मोटर्स के ऑटो शोरूम पर एक साथ छापेमारी की।

किन ठिकानों पर हुई कार्रवाई

एसीबी की अलग-अलग टीमों ने मंगलवार शाम को सुनियोजित तरीके से इन ठिकानों पर दबिश दी बरवाअड्डा स्थित मोटोजेन शोरूम और पंडुकी स्थित एचएन मोटर्स पर छापेमारी की गई। रांची करमटोली चौक के पास स्थित महिंद्रा नेक्सजेन सॉल्यूशंस और डिबडीह स्थित एसएस मोटोलेन प्राइवेट लिमिटेड की जांच की गई। कोडरमा झुमरीतिलैया बाजार स्थित एसएस मोटोजेन प्राइवेट लिमिटेड को खंगाला गया। देवघर यहां स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम में भी अधिकारियों ने घंटों जांच की।

संचालक फरार, दस्तावेज जब्त

मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी शोरूम का संचालन विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह द्वारा किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान स्निग्धा सिंह मौके पर नहीं मिलीं और फिलहाल वह फरार बताई जा रही हैं। एसीबी की टीम उनकी तलाश में जुटी है। छापेमारी के दौरान जांच अधिकारियों ने शोरूम से कई डिजिटल डिवाइस, बैंक खाते, निवेश से संबंधित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं। साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ न हो, इसके लिए कुछ शोरूम को सील भी कर दिया गया है।

जांच का दायरा बढ़ा

यह मामला केवल झारखंड तक सीमित नहीं है। इससे पहले एसीबी की टीम दिल्ली और बिहार में भी इसी प्रकरण से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। विभाग का मानना है कि ऑटो शोरूम के व्यवसाय की आड़ में आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है। फिलहाल शोरूम कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !