Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-31

Triangle Affair: बाबू कहना पड़ा भारी, पहले भैया कहती थी, प्रेमी के चक्कर में बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे

Kanpur UP: कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था और सामाजिक नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यशोदा नगर बाईपास पर दो युवतियों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद की वजह कोई पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि एक युवक को बाबू कहना बताया जा रहा है।

सरेराह हाईवोल्टेज ड्रामा, बाल पकड़कर घसीटा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवती दूसरी लड़की पर कहर बनकर टूट रही है। हमलावर युवती, जो बर्रा इलाके की बताई जा रही है, दूसरी लड़की को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटती है। वह कभी उसके बाल पकड़कर उसे डामर की सड़क पर घसीटती है, तो कभी ताबड़तोड़ थप्पड़ और लातें बरसाती है। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में हमलावर युवती ने कम से कम 11 थप्पड़ और दो जोरदार लातें मारी हैं। पीड़ित लड़की लगातार रहम की भीख मांगती रही, लेकिन हमलावर का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

विवाद की जड़, भैया से बाबू तक का सफर

घटना के पीछे प्रेम त्रिकोण का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान हमलावर युवती चिल्ला-चिल्लाकर एक ही सवाल पूछ रही थी मेरे प्रेमी को तू पहले भैया कहती थी, अब बाबू क्यों बोलती है जानकारी के मुताबिक, मारपीट करने वाली युवती का आरोप है कि जिस युवक के साथ उसका प्रेम संबंध है, पीड़ित युवती भी उसी युवक को प्रपोज कर रही थी। पहले वह उसे भाई मानती थी, लेकिन अचानक बाबू कहकर बुलाने लगी, जो मुख्य विवाद का कारण बना।

तमाशबीन बने रहे लोग

हैरानी की बात यह रही कि यह पूरी घटना सार्वजनिक स्थल पर हुई, जहां दर्जनों लोग मौजूद थे। वीडियो में दिख रहा है कि लोग तमाशबीन बनकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर बीच-बचाव करने या मारपीट रोकने की कोशिश नहीं की।

पुलिस की कार्रवाई और स्थिति

वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार पुलिस वीडियो के आधार पर दोनों युवतियों की पहचान करने में जुटी है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई तहरीर मिलती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने के आरोप में स्वतः संज्ञान लेने पर भी विचार किया जा रहा है।

घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई

यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है कि कैसे मामूली बात और आपसी रंजिश के चलते युवा पीढ़ी कानून को अपने हाथ में ले रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !