Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

BREAKING: तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की नई डीजीपी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

BREAKING: झारखंड सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है. अब तक वह प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. गृह विभाग की ओर से उनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है.


जारी अधिसूचना के अनुसार तदाशा मिश्रा को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक एचओएएफ के पद पर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति झारखंड में पुलिस प्रमुख के चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 के संशोधित प्रावधानों के तहत की गई है.


गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पुलिस प्रमुख के चयन और नियुक्ति को लेकर आठ जनवरी को एक आदेश जारी किया था. उसी आदेश के आधार पर तदाशा मिश्रा के नाम पर अंतिम मुहर लगी और उन्हें डीजीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई.

सरकारी निर्णय के अनुसार तदाशा मिश्रा अगले दो वर्षों तक झारखंड पुलिस प्रमुख के रूप में कार्य करेंगी. उनके कार्यकाल से राज्य में पुलिस प्रशासन को लेकर स्थिरता और निरंतरता की उम्मीद की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !