Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Jamshedpur Crime News: बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, शातिर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: एमजीएम थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में शातिर चोर सुप्रियो घोष को गिरफ्तार किया है जबकि घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है. आरोपियों की निशानदेही पर कई थाना क्षेत्रों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

मामला 25 दिसंबर की रात अभिलाषा कॉम्पलेक्स और वैष्णवी अपार्टमेंट बालीगुमा से मोटरसाइकिल चोरी तथा 28 दिसंबर को डिमना स्थित जियो मार्ट से बाइक चोरी से जुड़ा है. इन घटनाओं को लेकर एमजीएम थाना में अलग अलग कांड दर्ज किए गए थे. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की गई.



छापामारी और गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने छापामारी करते हुए शातिर पेशेवर चोर सुप्रियो घोष को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर दो चोरी की मोटरसाइकिल और ओलीडीह थाना क्षेत्र से छीना गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इन वारदातों में दो नाबालिग भी शामिल थे. दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया. उनकी निशानदेही पर पोटका गोलमुरी, आजादनगर, ओलीडीह और बोड़ाम थाना क्षेत्र से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए.

बरामद सामान
पुलिस ने कुल छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं जिनमें अलग-अलग मॉडल की बाइक और स्कूटी शामिल हैं. इसके अलावा वीवो, मोटोरोला और पोको कंपनी के तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. सभी बरामद सामान चोरी और छिनतई की घटनाओं से जुड़े बताए जा रहे हैं. इस पूरे मामले में एमजीएम थाना में मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है जबकि दोनों नाबालिगों को संप्रेक्षण गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

आगे की जांच से और खुलासे होने की संभावना
एमजीएम और आसपास के थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से आम लोग परेशान थे. एक ही गिरोह द्वारा कई इलाकों में वारदात को अंजाम देना यह दर्शाता है कि चोरी का नेटवर्क फैला हुआ था. पुलिस की कार्रवाई से इस गिरोह पर बड़ा प्रहार हुआ है और आगे की जांच से और खुलासे होने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !