Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

Jamshedpur News: बागबेड़ा में इंसानियत शर्मसार, नाले में मिला नवजात का शव, पुलिस की देखरेख में धार्मिक रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जन्म के कुछ ही घंटों के नवजात शिशु के शव को बजरंग टेकरी स्थित नाले में फेंक दिया गया। नाले में शिशु को पड़ा देख स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस टीम मौके पहुंची 

सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिशु के शव को नाले से बाहर निकलवाया। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी आलोचना करते हुए दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की देखरेख में नवजात शिशु का पार्वती घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार कराया गया।


पुलिस की जांच जारी

पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है, ताकि इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !