Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Saraikela Illegal Sand Mining: गोहीरा घाट में अवैध बालू खनन का खुला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल, राजस्व व पर्यावरण में भारी सेंध

Saraikela: सरायकेला क्षेत्र के गोहीरा घाट में इन दिनों अवैध बालू खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। नियम-कानून को ताक पर रखकर नदी से दिन–रात बालू की अवैध निकासी की जा रही है और नदी घाट के किनारे हजारों सेफ़्टी बालू का अवैध भंडारण किया गया है। हैरानी की बात यह है कि सबकुछ सार्वजनिक रूप से होने के बावजूद संबंधित प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बिना किसी वैध अनुमति के ट्रैक्टरों और भारी वाहनों के जरिए नदी से बड़े पैमाने पर बालू निकाला जा रहा है। इस अवैध गतिविधि से एक ओर जहां सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संतुलन भी गंभीर खतरे में पड़ गया है। लगातार हो रहे खनन से नदी की प्राकृतिक संरचना प्रभावित हो रही है और इसके अस्तित्व पर भी संकट मंडराने लगा है।

इधर, खनन माफियाओं की मनमानी को लेकर आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इस अवैध कारोबार की जानकारी प्रशासन को दी, लेकिन अब तक न तो कोई प्रभावी कार्रवाई की गई और न ही अवैध खनन पर रोक लगाई गई।

अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि प्रशासन की यह चुप्पी महज लापरवाही है या फिर अवैध खनन माफियाओं से मिलीभगत का संकेत। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध बालू खनन पर रोक लगे और नदी व पर्यावरण को बचाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !