Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Jamshedpur Accident: पोटका में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक खाई में जा गिरी, नाबालिग की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur: पोटका थाना अंतर्गत रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग की जान चली गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना दबांकी पुलिया के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ती हुई करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

 मृतक को पहचान 

हादसे में जान गंवाने वाले किशोर की पहचान पोटका पंचायत के भूमरी गांव निवासी 17 वर्षीय वासुदेव सरदार के रूप में हुई है। वहीं बाइक चला रहा 22 वर्षीय अमरेंद्र सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। वासुदेव को सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई।

एक की मौत एक की हालत नाजुक 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पोटका पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने वासुदेव को मृत घोषित कर दिया। अमरेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जांच शुरू

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक जादूगोड़ा से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति के कारण बाइक संतुलन खो बैठी और यह भीषण हादसा हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !