Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Ranchi News: IIIT रांची के 370 छात्रों की मेहनत होगी सम्मानित, कब और कहा

Ranchi: चार साल की कड़ी मेहनत, अनगिनत लैब सेशंस, देर रात तक चली कोडिंग, असफलताओं से मिली सीख और भविष्य को लेकर बुने गए सपनों का एक बड़ा दिन। 29 दिसंबर 2025 को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची (IIIT Ranchi) के सैकड़ों स्टूडेंट्स के लिए यही दिन यादगार बनने जा रहा है। 


आत्मविश्वास की पहचान बनेगा

झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT) के नामकुम स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में कुल 370 छात्र अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे। यह सिर्फ एक प्रमाण पत्र नहीं होगा, बल्कि हर छात्र के संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास की पहचान बनेगा।

दीक्षांत समारोह भविष्य की दहलीज

लैपटॉप, लाइब्रेरी और लंबी रातों की कहानी
बीटेक 2020–2024 और 2021–2025 बैच के छात्र जब मंच पर बुलाए जाएंगे, तो उनके साथ उनकी पूरी यात्रा भी चलेगी। किसी ने छोटे शहर से निकलकर तकनीकी दुनिया में कदम रखा, तो किसी ने पहली बार घर से दूर रहकर आत्मनिर्भर होना सीखा। कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, एंबेडेड सिस्टम्स और आईओटी जैसे आधुनिक विषयों में पढ़ाई करने वाले इन छात्रों के लिए यह दीक्षांत समारोह भविष्य की दहलीज है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !