Chandil News: आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रपति के संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसी कड़ी में चांडिल थाना अंतर्गत होटल, लॉज, ढाबा एवं अन्य संदिग्ध जगहों पर थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया.
इस जांच अभियान के दौरान होटल में शराब एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई. थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार क्षेत्र में नियमित जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि किसी तरह की अनहोनी ना हो, उसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंदाज किए जा रहे हैं.
इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रपति के आगमन के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है. पुलिस टीम ने होटल और लॉज में रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी.
थाना प्रभारी ने बताया कि यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके.