Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

Sports News: रांची में हॉकी इंडिया लीग की तैयारियां तेज, राज्यपाल को उद्घाटन मैच का निमंत्रण

Sports News: झारखंड में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी की गूंज सुनाई देने वाली है. आगामी पुरुष हॉकी इंडिया लीग को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसी क्रम में हॉकी इंडिया के शीर्ष पदाधिकारियों ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और रांची में होने वाले अहम मुकाबले को लेकर औपचारिक आमंत्रण सौंपा.

राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात
शनिवार को हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और महानिदेशक आरके श्रीवास्तव ने लोक भवन स्थित राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान हॉकी इंडिया लीग के आयोजन और झारखंड में होने वाले मुकाबलों की जानकारी साझा की गई. हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने राज्यपाल को 11 जनवरी 2026 को रांची में खेले जाने वाले पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मुकाबले में शामिल होने का आमंत्रण दिया. उन्होंने राज्यपाल से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया और कहा कि उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का मनोबल बढ़ेगा.

तीन शहरों में खेली जाएगी लीग
पुरुष हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत 3 जनवरी 2026 से होगी. इस प्रतिष्ठित लीग के मुकाबले देश के तीन प्रमुख शहरों चेन्नई रांची और भुवनेश्वर में आयोजित किए जाएंगे. रांची को उद्घाटन मैच की मेजबानी मिलना झारखंड के लिए खास उपलब्धि माना जा रहा है. हॉकी इंडिया लीग के आयोजन से झारखंड में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है. पहले भी राज्य ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खेल आयोजनों की सफल मेजबानी की है.

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा
रांची में पुरुष हॉकी इंडिया लीग का उद्घाटन मुकाबला होना झारखंड के लिए खेल और प्रतिष्ठा दोनों लिहाज से अहम है. राज्यपाल को आमंत्रित करना आयोजन की गरिमा को और बढ़ाता है. इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि राज्य में हॉकी और अन्य खेलों के प्रति युवाओं का रुझान भी और मजबूत होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !