Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

Jharkhand Electricity News: झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ रेड, 7,672 जगहों पर हुई छापेमारी, लाभग 1,161 पर एफआईआर

Jharkhand: झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) ने बिजली चोरी के खिलाफ राज्यभर में दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 7,672 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई।

इस अभियान के दौरान 1,161 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई। जांच में करीब 17.20 लाख यूनिट बिजली चोरी का अनुमान लगाया गया, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 16 लाख 96 हजार रुपये की आंकी गई है। जिसके बाद दोषी उपभोक्ताओं पर कुल 1.96 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

119 विशेष टीमों ने संभाला मोर्चा

इस सघन अभियान के लिए बिजली बोर्ड मुख्यालय द्वारा 119 विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने राज्य के अलग-अलग जिलों में एक साथ कार्रवाई की।

झारखंड ऊर्जा विकास निगम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं बिजली चोरी की जानकारी हो, तो उसे महाप्रबंधक (एपीटी) के मोबाइल नंबर 94311-35515 पर व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए भेजें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

जिलावार छापेमारी और एफआईआर का विवरण

रांची: 1002 जगहों पर रेड, 98 एफआईआर
गुमला: 330 रेड, 68 एफआईआर
जमशेदपुर: 688 रेड, 75 एफआईआर
चाईबासा: 872 रेड, 81 एफआईआर
धनबाद: 786 रेड, 62 एफआईआर
चास: 585 रेड, 70 एफआईआर
डालटनगंज: 522 रेड, 100 एफआईआर
गढ़वा: 164 रेड, 34 एफआईआर
दुमका: 414 रेड, 69 एफआईआर
साहेबगंज: 422 रेड, 96 एफआईआर
गिरिडीह: 486 रेड, 81 एफआईआर
देवघर: 399 रेड, 82 एफआईआर
हजारीबाग: 494 रेड, 149 एफआईआर
रामगढ़: 306 रेड, 51 एफआईआर
कोडरमा: 202 रेड, 45 एफआईआर
बिजली चोरी और जुर्माने का जिलावार आकलन (लाख में)
रांची: 2.09 यूनिट चोरी, 17.02 जुर्माना
गुमला: 1.16 यूनिट, 7.96 जुर्माना
जमशेदपुर: 1.41 यूनिट, 13.23 जुर्माना
चाईबासा: 0.34 यूनिट, 5.79 जुर्माना
धनबाद: 1.06 यूनिट, 11.01 जुर्माना
चास: 2.07 यूनिट, 13.55 जुर्माना
डालटनगंज: 0.92 यूनिट, 14.02 जुर्माना
गढ़वा: 0.35 यूनिट, 4.72 जुर्माना
दुमका: 0.50 यूनिट, 7.05 जुर्माना
साहेबगंज: 1.59 यूनिट, 18.20 जुर्माना
गिरिडीह: 0.66 यूनिट, 13.16 जुर्माना
देवघर: 2.13 यूनिट, 32.45 जुर्माना
हजारीबाग: 2.14 यूनिट, 30.02 जुर्माना
रामगढ़: 0.30 यूनिट, 3.80 जुर्माना
कोडरमा: 0.48 यूनिट, (जुर्माना आंकड़ा उपलब्ध नहीं)





 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !